महापौर की अदूरदर्शिता से निगम कंगाल
कोरबा - निगम की नेता प्रतिपक्ष अर्चना उपाध्याय ने महापौर पर अदूरदर्शिता बरतने का आरोप लगाते हुए निगम के आर्थिक बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि चुनाव लडऩे के लिए उन्होंने आनन-फानन में घोषणाएं तो कर दी। लेकिन अब न तो निर्माण व अन्य कार्य के लिए निगम के पास पैसे तक नहीं है। निविदा जारी करने के नाम पर सेटिंग का खेल खेला जा रहा है। हितग्राहियों को पेंशन देने का प्रस्ताव पारित होने के बाद भी 6 माह बाद भी चेक नहीं दिया जाता। उन्होंने अधिकारियों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने एलईडी विज्ञापन बोर्ड को प्रतिबंधित जोन में लगाने का आरोप लगाते हुए इससे सड़क दुर्घटना में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि निगम के इस कृत्य से मनमानी बढऩे का संदेश लोगों में गया है।