भाजयुमो ग्रामीण मंडल का विस्तार
कोरबा - भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष हरीशचंद्र साहू ने सर्वसम्मति से मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें जयदीप अनंत महामंत्री, हरिशंकर यादव उपाध्यक्ष, हेमलाल झारिया उपाध्यक्ष, मंत्री शिव सिंह मरावी, विनय पाण्डेय, समेलाल कश्यप, एवं तामेश्वर साहू कार्यालय मंत्री, भोला सिंह सिदार सह कार्यालय मंत्री, ओम साहू कोषाध्यक्ष, लीलाधर साहू सह कोषाध्यक्ष, राजेश सक्सेना प्रचार प्रसार मंत्री, नीरज शर्मा सह प्रचार प्रसार मंत्री, श्रीराम साहू स्थायी आमंत्रित सदस्य, अविनाश कंवर, जीवनलाल साहू, संतलाल कंवर, विशेष आमंत्रित सदस्य रुपेश मसीह शामिल हैं।