पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता से ही होगा पनिका समाज का विकास

जागरूकता से ही होगा पनिका समाज का विकास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
पनिका समाज को एक सूत्र में बांधने जागरुकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पनिका समाज के अधिकार जो पूर्व में आदिवासी वर्ग में थे उन्हें किसी कारणवश आदिवासी समुदाय से हटा दिया गया था पुन: आदिवासी जाति में शामिल करने जनजागरण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत ग्राम अरदा में समाज की महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रकाश दास महंत, अमरुदास महंत, जनकदास कुलदीप मुरली महंत एवं वरिष्ठ पनिका समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामाजिक स्थिति व समाज के लोगों की दशा व दिशा पर चिंतन किया गया। महासभा में आरती दास महंत, झाड़ूदास महंत, महंत मंगलदास, महंत मोहित दास, कृष्णा दास, हरियर दास, एसडी महंत, यूएस महंत, पीताम्बर दास, जेठूदास विक्रम दास, कृपाल दास, गोपाल दास, नोहर दास, रमेश दास, जीडी महंत, एसडी महंत, सुकृत दास, प्रमोद दास, कलेश दास समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष अमरूदास महंत ने जानकारी दी है कि समाज की अगली बैठक 26 जनवरी को शाम 4 बजे ग्राम जपेली में रखी गई है। जिसमें जपेली, बाता, घनाडबरी, भलपहरी, रंगबेल, बिरदा सहित आसपास के गांवों से समाज के लोगों को उपस्थित होने कहा गया है।