नॉलेज ऑलिम्पियाड में शामिल हुए छात्र
कोरबा - शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मिशन रोड कोरबा व करतला में आईसेक्ट नालेज ओलिंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें शहर व ग्रामीण अंचल के विभिन्न स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आईसेक्ट के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी ने बताया कि आईसेक्ट बीते 28 वर्ष से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रहा है। गत वर्ष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता पंचायत व ब्लाक केन्द्र में कराकर छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए। इस प्रतियोगिता में प्रश्न पत्र पांच खण्डों में विभाजित था, जिसके अंतर्गत सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति योग्यता, सामान्य विज्ञान, गणितीय योग्यता, कम्प्यूटर ज्ञान आधारित प्रश्न शामिल थे। दो घंटे की प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, पुस्तकें व प्रमाण पत्र क्षेत्रीय कार्यालय में दिए जाएंगे।
आॉलिम्पियाड में शामिल कोरबा ब्लाक के छात्र शिक्षकों के साथ करतला ब्लाक के छात्र