डीएसपीएम की दूसरी यूनिट से उत्पादन ठप
भास्कर न्यूज - कोरबा
शुक्रवार की सुबह राज्य पावर जनरेशन कंपनी के डीएसपीएम प्लांट की दूसरी यूनिट में तकनीकी कारणों से उत्पादन ठप हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक यूनिट के बायलर में लिकेज हुआ है, जिसके चलते
उत्पादन बंद है।
छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के डीएसपीएम प्लांट में २५० मेगावाट की दो इकाईयां है। यहां से ५०० मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। शुक्रवार की सुबह ११ बजे प्लांट की दूसरी इकाई में खराबी आ गई। जिसके कारण संयंत्र की इस यूनिट से उत्पादन ठप हो गया है। प्रबंधन के अधिकारी इसके सुधार कार्य में जुट गए हैं। डीएसपीएम प्लाटं की पहली इकाई ही अभी उत्पादन में है। इसी तरह एचटीपीपी प्लांट की २१० मेगावाट क्षमता की तीन नबंर की इकाई भी से भी शुक्रवार को उत्पादन ठप हो गया है। एचटीपीपी की ५०० मेगावाट की विस्तार परियोजना से पहले ही उत्पादन ठप है।
ऐसे में १३४० मेगावाट की एचटीपीपी से ५९० मेगावाट की लोड पर ही बिजली का उत्पादन हो रहा है। कोरबा पूर्व की सभी इकाईयां उत्पादन में है। ४४०मेगावाट के कोरबा पूर्व प्लांट में ३३० मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में बिजली की मांग २५०० मेगावाट थी। उपलब्धता २५५० मेगावाट रही। प्रदेश में ५० मेगावाट बिजली की उपलब्धता ज्यादा थी।
॥प्लांट की दूसरी इकाई के बायलर में ट्यूब लिकेज हुआ है। जिसके कारण प्लांट की इस इकाई से बिजली का उत्पादन ठप हुआ है।
एमएस कंवर, मुख्य अभियंता, डीएसपीएम प्लांट
डीएसपीएम पावर प्लांट।
बायलर में आयी ट्यूब लिकेज की खराबी, सुधार में जुटे अधिकारी, प्रदेश में ढाई हजार मेगावाट बिजली की मांग