- Hindi News
- आरक्षक भर्ती में शामिल होंगे १० हजार अभ्यर्थी
आरक्षक भर्ती में शामिल होंगे १० हजार अभ्यर्थी
कोरबा - जिला पुलिस बल के रिक्त आरक्षक पद के लिए हो रही सीधी भर्ती में लगभग १० हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। सोमवार से पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिला पुलिस बल में आरक्षक((जीडी)) के पद रिक्त है। इसके लिए पीएचक्यू के दिशा-निर्देश पर सीधी भर्ती आयोजित की जा रही है। भर्ती के लिए एसपी कार्यालय में १२ जनवरी तक आवेदन जमा लिए गए। लगभग ९ हजार युवाओं ने आरक्षक बनने के लिए आवेदन जमा किया। सोमवार २७ जनवरी सुबह ७ बजे से रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत अभ्यर्थियों के शारीरिक माप एवं प्रमाण पत्रों की जांच समेत शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राप्त आवेदन के अनुसार वर्गवार रोल नंबर का आवंटन किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों को क्रमश: आरक्षक जीडी ((पुरूष)) के लिए रोल नंबर से १००१ से २०९९ तक, आरक्षक जीडी ((महिला)) के लिए ३००० से ३१७९ एवं आरक्षक एमटी के लिए १३००१ से १३०२६ तक दिया गया है। ओबीसी के लिए क्रमश: रोल नंबर ४००१ से ६५८७, ६५८८ से ६९११ व १३०२७ से १३११३, एससी के लिए क्रमश: ७००१ से ८२४०, ८२४१ से ८४३१ व १३११४ से १३१६५ व एसटी के लिए ९००१ से ११९०३, ११९०४ से १२२७५, १३१६६ से १३२२७ तक आबंटित किया गया है।