पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल मंत्री बदलते रहने से कई योजनाएं प्रभावित

रेल मंत्री बदलते रहने से कई योजनाएं प्रभावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डा. चरणदास महंत ने कहा है कि मंत्रियों व अफसरों के संरक्षण में ही धान खरीदी में गड़बड़ी की जा रही है। किसान परेशान हैं। पड़ोस के राज्यों से धान खरीदी हो रही है। विपक्ष कमजोर नहीं है। समय-समय पर किसानों के साथ इस मामले को उठाया जाता रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
डा. महंत शुक्रवार को सतनाम भवन टीपीनगर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बालको का ४९ प्रतिशत शेयर केन्द्र सरकार के पास रहे। बालको को प्राइवेट कंपनी को नहीं देना चाहिए। इसके लिए वे केन्द्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं। डा. महंत ने कहा कि पांच साल में पांच रेलमंत्री बदल गए। इससे पंचवर्षीय योजना प्रभावित हुई है। कोरबा से लोहरदगा योजना को आगे बढ़ाने के साथ कोयलांचल को पेंड्रा रोड से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रेल मार्ग से जुड़ जाएं इसके लिए वे रेल मंत्री से मिल चुके हैं। कोरी घोषणाएं नहीं की बल्कि हमेशा प्रयास ही किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोई भी हो चैलेंजिंग तो रहेगा ही। नकिया कोल ब्लाक के मामले में महंत ने कहा कि इसका पहले से ही विरोध करते रहा हूं। यह हाथी अभ्यारण्य क्षेत्र है। फिर भी कोयला का खनन नई तकनीक से होना चाहिए। इस अवसर पर विधायक जयसिंह अग्रवाल व सुरेश सहगल उपस्थित थे।




अफसरों की साठगांठ से धान खरीदी में गड़बड़ी : महंत