अनिवार्य मतदान करने मतदाताओं ने ली शपथ
कोरबा. नरईबोध के मतदाताओं ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान अनिवार्य मतदान का शपथ ली।
मतदान केन्द्र क्रमांक 1३९ में बीएलओ सुरेन्द्र खूंटे ने यह आयोजन किया था। कोटवार पीलीदास महंत मुख्य अतिथि थे। सभी मतदाताओं का तिलक रोली कर स्वागत व सम्मान किया गया। बीएलओ खूंटे ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पीली दास ने कहा कि मतदान को राष्ट्रधर्म के रूप में अपनाया जाए। कार्यक्रम में दीपक दास, जयप्रकाश चौहान, अजय चौहान, रामानंद यादव, कमलेश यादव, गिरधारी यादव, दिवस कुमार, विजय चौहान, मुरारी यादव, सुरेश, विनय, राधेदास महंत, सकराम बिंझवार, प्रधान पाठक रेशमलाल सिदार, मान सिंह राठिया व चमेली कंवर उपस्थित थे।