पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता संघ चुनाव में सभी ४८ उम्मीदवार मैदान में

अधिवक्ता संघ चुनाव में सभी ४८ उम्मीदवार मैदान में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. जिला अधिवक्ता संघ में नामांकन भरने वाले किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस तरह पूरे ४८ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव एक सप्ताह बाद होना है। शनिवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारियों ने सही नामांकन स्कूटनी का प्रकाशन करने के बाद नामांकन वापसी के लिए शाम ४ बजे तक इंतजार किया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस तरह अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए नामांकन भरने वाले ४८ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में शामिल होने के लिए पहले ६३ अधिवक्ताओं ने नामांकन भरा था, लेकिन नामांकन फार्म की जांच में १४ अधिवक्ताओं के फार्म गलत होने से वह पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर कार्यकारिणी के ६ पदों में १ पद महिला के लिए सुरक्षित होने की वजह से एक मात्र महिला उम्मीदवार उर्मिला साहू निर्विरोध निर्वाचित हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब सीधे २ फरवरी को सुबह ८.३० बजे से शाम ४ बजे तक मतदान होगा। वहीं इसके बाद मतगणना कर रात में ही परिणाम की
घोषणा की जाएगी।




सभी अभ्यर्थियों ने ठोंकी ताल