पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चचिया में जनसमस्या निवारण शिविर में ११८ आवेदन हुए जमा

चचिया में जनसमस्या निवारण शिविर में ११८ आवेदन हुए जमा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . कोरबा
प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। शासन के कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में लाखों का विकास कार्य हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने गांव-गांव में स्कूल, नि:शुल्क किताबें एवं ड्रेस दिये जा रहे हैं। बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने शासन कटिबद्ध है।
यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कंवर ने ग्राम पंचायत चचिया में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निराकरण शिविर में कही। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से गांव की सैकड़ों बालिकाएं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। आंगनबाड़ी से बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में शासन से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों से कहा। शिविर में कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर रजत कुमार ने कहा कि सभी आवेदनों का निराकरण 15 दिवस के भीतर कर समय सीमा की बैठक में विभागवार इसकी समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने और आसपास के जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने सहयोग करने की बात कही। उन्होंने आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन योजना, रेडी टू ईट निर्माण, गणवेश सिलाई में महिला स्व सहायता समूहों को जुडऩे के लिए महिलाओं को आगे आने कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को समय पर स्कूल, आंगनबाड़ी अवश्य भेजें। रोजगार गारंटी के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर ग्रामीण अपने जीवन स्तर को
बेहतर बना सकते हैं।
एसपी रतनलाल डांगी ने कहा कि ग्रामीण नशाखोरी से दूर रहकर गांव में आदर्श एवं संस्कार के साथ रहें। उन्होंने नशा को अपराध का प्रमुख कारण बताया। सहायक कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने ग्रामीणों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वन, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, मत्स्य, रेशम विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देते हुए
इसका लाभ उठाने कहा।
शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शनिरोबाई, जिला पंचायत सीईओ आर एक्का, एसडीएम जीआर राठौर समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण व छात्र-छात्राए
उपस्थित थे।


शिविर को संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कंवर, कलेक्टर रजत कुमार व एसपी रतनलाल डांगी, उपस्थित ग्रामीणजन