- Hindi News
- देश भक्ति गीतों पर स्पर्धा का आयोजन 30 को
देश भक्ति गीतों पर स्पर्धा का आयोजन 30 को
कोरबा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग से शहीदों को श्रंद्धाजली अर्पित करने जिला स्तरीय एक शाम शहीदों के नाम देश भक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता हिन्दी व छत्तीसगढ़ी दोनो भाषाओं में हो सकते हंै।
प्रतियोगिता आयोजन चार स्तरों पर होगी, जिसमें एकल प्रतियोगिता की प्रस्तुति तीन स्तर पर होगी। जिसमें 8 से 15 वर्ष बालक-बालिका के लिए, 16 से 35 वर्ष युवक-युवतियों के लिए एवं 36 से 60 वर्ष युवक-युवतियों के लिए तथा सामूहिक गीत प्रतियोगिता में 8 वर्ष से 35 वर्ष तक बालक-बालिका समूह में भाग ले सकते हंै। प्रतियोगिता में जिला मुख्यालय के सभी शैक्षणिक संस्थाओ के छात्र-छात्राओ एवं जिला मुख्यालय के बाहर के प्रतिभागी भी भाग ले सकते है। स्पर्धा में एकल वर्ग के तीनों स्तरों में विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से नकद पुरस्कार राशि क्रमश: प्रथम १ हजार रुपए, द्वितीय ७०० एवं तृतीय ५०० रुपए तथा सामूहिक गीत प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागीयो को प्रथम दो हजार, द्वितीय १ हजार ५०० रुपए, तृतीय को १ हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के नियम में एकल गीत की अधिकतम अवधि 5 मिनट तीन अंतरों के साथ समूह वर्ग की संख्या 5 से 10 होगी तथा निर्णयन का आधार स्वर, ताल, लय, रचना, भाव, प्रस्तुति, अनुशासन के आधार पर किया जाएगा। पंजीयन 28 जनवरी तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय में करा सकते हैं।