गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
कोरबा. विधायक जयसिंह अग्रवाल, लखनलाल देवांगन, श्यामलाल मरावी, महापौर जोगेश लाम्बा, सभापति संतोष राठौर व आयुक्त आलोक चंद्रवंशी ने क्षेत्र के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र का महान पर्व गणतंत्र दिवस देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सदभावना बनाए रखने का संदेश हमे देता है। उन्होंने इस महान पर्व को पूरी गरिमा व उत्साह के साथ मनाने, आजादी एवं देश रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारत माता के महान सपूतों की शहादत का स्मरण करने व लोकतंत्र की सुरक्षा का संकल्प लेने आग्रह किया है।