पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लू बर्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी

ब्लू बर्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . कोरबा
ब्लू बर्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कोसाबाड़ी में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आईटी कालेज के प्रोफेसर डॉ.नंदकुमार त्रिपाठी व विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल की व्याख्याता श्रीमती विभा पाठक ने बच्चों के तैयार किए गए मॉडल का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषय पर प्रादर्श तैयार किए थे। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त शहर, स्वच्छ पेयजल का उपयोग समेत पावर प्लांट के मॉडल भविष्य की जरूरत के लिहाज से तैयार किए थे। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपने तैयार किए गए माडल को अवलोकन करने पहुंचे वालों को बड़ी ही बेबाकी से समझाते हुए उन्हें अपनी आकर्षित कर रहे थे। प्रदर्शनी में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को मार्गदर्शन दिए थे, जिनके अनुरूप छात्र अपनी प्रतिभा अपने मॉडल में प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर अपने बच्चों के हुनर को देखा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष केबी गुरहा उपस्थित थे।




अपने मॉडल को प्रदर्शित कर दिखाता छात्र उपस्थित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं

मॉडल में दिखी बच्चों की प्रतिभा