पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १८ जुआरी पकड़ाए १.२२ लाख बरामद

१८ जुआरी पकड़ाए १.२२ लाख बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . कोरबा
विशेष दस्ते की टीम ने शुक्रवार की देर रात हाथीमुड़ा में एक मकान में छापा मारा। जहां जुआ खेल रहे डेढ़ दर्जन जुआरियों को १ लाख २२ हजार रुपए के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक बालको थाना के रजगामार चौकी अंतर्गत हाथीमुड़ा गांव में निवासरत त्रिलोचन पटेल के मकान में लंबे समय से जुआ का फड़ चल रहा था। मुखबिर ने इसकी सूचना विशेष दस्ता प्रभारी ग्रहण सिंह राठौर को दी। सूचना पर उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी करते हुए मौके पर छापा मारा। जहां त्रिलोचन समेत अवधेश सिंह, बाबूलाल, गोर्वधन, संजय, मनोज, संतोष, लालसिंह, वीरसिंह, लोचन जैन, रामलाल, दादूराम, सियाराम पटेल, रथराम, चंद्रिका सोनी, नंदलाल, जयराम, तिहारू पटेल, अरूण कंवर नामक १८ लोग जुआ खेलते पकड़े गए। वहीं कुछ अन्य जुआरी भागने में सफल रहे। मौके से १ लाख २२ हजार रुपए व ताश पत्ती बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने १३ जुआ एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरी रजगामार समेत शहर के ट्रांसपोर्टनगर, भैसमा क्षेत्र के निवासी हैं।