पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन हजारों अभ्यर्थियों की हुई शारीरिक नाप जोख

पहले दिन हजारों अभ्यर्थियों की हुई शारीरिक नाप-जोख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
जिला पुलिस बल में सोमवार से आरक्षक के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक नाप-जोख व दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई। पहले दिन हजारों अभ्यर्थियों की जांच की गई।
जिला पुलिस बल में आरक्षक ((जीडी)) के ३३ पद रिक्त हैं। इसके लिए इस माह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। १२ जनवरी तक एसपी कार्यालय परिसर में उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए। लगभग १० हजार उम्मीदवारों ने आरक्षक बनने के लिए फार्म भरा। सोमवार से रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख व दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू हुई। भर्ती समिति के पदाधिकारी एसपी रतनलाल डांगी समेत एएसपी ((जांजगीर)) विजय अग्रवाल, सहायक सेनानी ((तीसरी वाहिनी)) सत्यानारायण सिंह की उपस्थिति में जिला बल के अधिकारी-कर्मचारी अभ्यर्थियों की शारीरिक ऊंचाई, सीना समेत अन्य नाप-जोख व दस्तावेजों की जांच करते रहे। जांच-पड़ताल के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। पहले दिन भर्ती स्थल पर हजारों की तदाद में अभ्यर्थी पहुंचे। महिला अभ्यार्थियों के लिए अलग से काउंटर बनाया गया था।



आरक्षक भर्ती प्रक्रिया- ३३ पदों के लिए १० हजार उम्मीदवार शामिल, पुलिस लाइन में चल रही प्रक्रिया

अभ्यर्थी का नाप-जोख करते पुलिस कर्मी, इंतजार में बैठे अभ्यर्थी।