पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कोष में जमा हुए 22 लाख रुपए

निगम कोष में जमा हुए 22 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा - नगर निगम राजस्व वसूली के लिए वार्डो में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से अब तक 22 लाख रुपए से अधिक की राशि निगम कोष में करदाताओं से जमा कराई है। करदाताओं की सुविधा के लिए राजस्व वसूली का विशेष अभियान संचालित कर वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है।
राजस्व वसूली शिविरों में करदाताओं से संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, शिक्षा उपकर, भवन, दुकान किराया व अन्य की राशि निगम कोष में जमा कराई जा रही है। अब तक 22 लाख रुपए से अधिक की राशि निगम को प्राप्त हो चुकी है। कोरबा जोन के वार्डों से 7 लाख 87 हजार रुपए, टीपी नगर जोन से 5 लाख 44 हजार रुपए, कोसाबाड़ी जोन से 2 लाख 90 हजार रुपए, बालको जोन से 1 लाख 56 हजार रुपए, दर्री जोन से 2 लाख 27 हजार रुपए एवं बांकीमोंगरा जोन से 2 लाख 12 हजार रुपए से अधिक की कर राशि की वसूली शिविरों के माध्यम से की जा चुकी है। वार्डों में राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 31 जनवरी तक किया जाएगा। जहां करदाता पहुंचकर अपने करों व बकाया राशि जमा करा सकते हैं। जिन वार्डो में अभी आगे शिविर लगाए जाएंगे, उनके लिए निर्धारित कार्यक्रमानुसार 27 जनवरी को वार्ड क्र. 6 कुम्हार मोहल्ला इमलीडुग्गू, वार्ड क्र. 19 नवधा पंडाल मुड़ापार स्कूल के पास, वार्ड क्र. 21 दुर्गा पंडाल आरपी नगर फेस-1, वार्ड क्र. 32 परसाभांठा स्कूल के पास, वार्ड क्र. 40 जमनीपाली चौक, वार्ड क्र. 54 कुचेना सामुदायिक भवन में, 28 जनवरी को वार्ड क्र. 7 सामुदायिक भवन सीतामणी, वार्ड क्र. 20 दुर्गा पंडाल रामनगर बस्ती, वार्ड क्र. 22 ठाकुरदेव चौक कदमहाखार, वार्ड क्र. 33 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 43 प्रायमरी स्कूल के पास शिविर में लगाया जाएगा।