- Hindi News
- पीजी कालेज में अब असहाय छात्र छात्राएं नि:शुल्क पढ़ेंगे
पीजी कालेज में अब असहाय छात्र-छात्राएं नि:शुल्क पढ़ेंगे
भास्कर न्यूज - कोरबा
पीजी कालेज की जनभागीदारी समिति ने सोमवार को बैठक कर छात्र हित में अनेक निर्णय लिए। देर शाम तक चली बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, पदेन सचिव व कालेज के प्राचार्य सहित सदस्य शामिल हुए। चर्चा उपरांत समिति ने छात्रों की बढ़ी हुई फीस से 50 रुपए वापस करने, अध्ययनरत नि:शक्त छात्र-छात्राओं को पूरी फीस माफ करने के साथ अनेक मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।
कालेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व पार्षद बलराम विश्वकर्मा, पदेन सचिव व प्राचार्य डॉ.एमआर नेताम ने उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा करने के बाद अपना निर्णय सुनाया। विश्वकर्मा ने बताया कि समिति ने छात्र-छात्राओं को फीस का 50 रुपए वापस करेगा, संबंधित छात्र एडमिट कार्ड दिखाकर फीस वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में अध्ययनरत नि:शक्त छात्र अथवा छात्रा जो शुल्क जमा किए हैं उनकी शुल्क वापस करते हुए उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। व्यवस्था की दृष्टि से कालेज में सीसीटी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं प्रोफेसरों की सुविधा के लिए प्रत्येक विभागाध्यक्ष कक्ष में इंटरकाम की सुविधा जल्द दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को कालेज भवन में आसानी से पीने का शुद्ध पानी मिल सके इसके लिए 8 स्थानों पर एक्वागार्ड लगाया जाएगा। कालेज के विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान अधिक से अधिक काम एक साथ कराने पर सहमति जताते हुए सभी का टेंडर एक साथ निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में कालेज के प्रोफेसर डॉ.आरके सक्सेना, जनभागीदारी समिति के मेंबर कृष्णा द्विवेदी, मीना लहरे, रामचंद्र पाटले उपस्थित थे।
जनभागीदारी समिति का निर्णय, 50 रुपए होगा वापस
पीजी कालेज।