पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान का ताला तोड़कर १ लाख की चोरी

सूने मकान का ताला तोड़कर १ लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
शहर के ट्रांसपोर्टनगर स्टेडियम रोड स्थित एक सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने लगभग १ लाख के मशरूका की चोरी कर ली। पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है।
सीएसईबी चौकी अंतर्गत ट्रांसपोर्टनगर व्यवसायिक सह रिहायशी क्षेत्र है। यहां स्टेडियम रोड में बालको कर्मी पीके गुप्ता ((५८)) का दुकान सह मकान स्थित है। मकान में पीके गुप्ता अपनी पत्नी अनिता गुप्ता के साथ रहते हैं। उनकी तीन पुत्री बाहर रहती हैं। शनिवार को गुप्ता दंपत्ति उमरिया ((एमपी))में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका घर सूना था। सोमवार की सुबह करीब १०.३० बजे दंपत्ति वापस घर पहुंचा। जहां मुख्य दरवाजे को ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर दुकान से लगा बेड रूम, ड्राइंग रूम के दोनों दरवाजों का ताला टूटा हुआ था। बेडरूम में स्थित दो अलमारी के दरवाजे टूटे हुए थे और दोनों रूम में सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी से जेवरात व दुकान से नगदी और मोबाइल, रिचार्ज वाऊचर गायब मिले। पीके गुप्ता ने घटना की सूचना सीएसईबी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी ओपी सिंह स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




हल्के सामान पर हाथ साफ

पीके गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी मोबाइल दुकान चलाती है। जहां से चोरों ने ६ मोबाइल, सिम, रिचार्ज वाऊचर समेत गल्ले में करीब ५०० रुपए पार किया है। वहीं कमरे के अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात पार हुए हैं। उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत लगभग १ लाख होना बताया है। चोरों ने मकान में मौजूद टीवी समेत अन्य बड़े सामान को हाथ भी नहीं लगाया है।

फावड़ा-पेचकस

का इस्तेमाल

घटनास्थल में फावड़ा और पेचकस मिला है। जिससे माना जा रहा है कि अलमारी समेत ताला तोडऩे के लिए औजार का इस्तेमाल किया गया है। बेडरूम सह दुकान को छोड़कर अन्य रूम ((कीचन)) के ताले को हाथ भी नहीं लगाया गया। पासबुक समेत अन्य दस्तावेज भी नहीं ले जाए गए। ऐसे में चोरी में किसी जानकार के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।

संवेदनशील क्षेत्र

में हुई चोरी

जिस स्थान पर सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है वह आरबी ट्रेडर्स नामक टायर दुकान व चोलामंडलम का दफ्तर के समीप स्थित है। इन दोनों संस्थान में पूर्व में लाखों की चोरी हो चुकी है। इसके अलावा आसपास इश्योरेंस दफ्तर व बैंक स्थित हैं। इसलिए क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है। बावजूद इसके चोरी होने से पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।



ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में हुई वारदात, नगदी,जेवरात समेत हल्के सामान किए गए पार



घर के अंदर आलमारी का बिखरा सामान व पीके गुप्ता।