पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवा की ठोकर से कोल कर्मी की मौत

हाइवा की ठोकर से कोल कर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
कुसमुंडा रोड पर तेजरफ्तार हाइवा की ठोकर से बाइक सवार एक एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
शहर के दुरपा रोड निवासी त्रिभुवनेश्वर तिवारी ((४७)) पिता दशरिहा कुसमुंडा खदान में एसईसीएल कर्मी था। सोमवार की दोपहर वह ड्यूटी कर खदान की ओर से बाइक क्रमांक सीजी-१२-एजी-५१०४ में घर लौट रहा था। दोपहर करीब १.३० बजे वह कुसमुंडा रोड पर बरमपुर स्थित शराब भट्टी के पास पहुंचा था कि सड़क हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रही तेजरफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी-०४-जेडसी-४२१६ के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे चपेट में ले लिया।
गंभीर चोट लगने से त्रिभुवनेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेजा गया। वहीं आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म कायम कर लिया गया।