पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी व कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा एवार्ड से सम्मानित

अधिकारी व कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा एवार्ड से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा

गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक डी श्रीनाथ के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्रीय मुख्यालय व गेवरा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ। इस दौरान एसईसीएल गेवरा परियोजना में 25 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा एवार्ड से सम्मानित किया गया। चार अधिकारी व कर्मचारियों को श्रेष्ठ अभिभावक एवार्ड से भी नवाजा गया। दो स्कूली छात्रों को खेल एवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।

गेवरा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में महाप्रबंधक डी श्रीनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया व कोल इंडिया कार्पोरेट गीत का सम्मान किया। श्रीनाथ ने स्कूली बच्चों को देश का भविष्य बताया। परियोजना के उप महाप्रबंधक सिविल बीके सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएमडी एन कुमार द्वारा प्रेषित संदेश का पाठन किया। संयुक्त सलाहकार समिति गेवरा के सदस्यों द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने वाले 25 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा के दो छात्रों को महाप्रबंधक एके उदानिया द्वारा खेल एवार्ड का पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रेया महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या श्रीनाथ ने १०वीं, 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नाम रौशन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कालरशीप राशि का चेक प्रदान किया गया। समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा, बीकन इंग्लिश स्कूल शक्तिनगर व डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट में डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा पहले स्थान पर रही। बीकन इंग्लिश स्कूल शक्तिनगर दूसरे व सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय व बीकन इंग्लिश स्कूल तीसरे स्थान पर रही। जिन्हें मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। समारोह में संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य, क्षेत्रीय खान सुरक्षा एवं कल्याण समिति के सदस्य, श्रेया महिला मंडल की सदस्य, विभागों के अध्यक्ष व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. विक्रांत सिंह तोमर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। संचालन सुश्री रमा चक्रवर्ती व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक केए सुंदर ने किया।

संविधान के नियमों का पालन करें नागरिक

बिजली कर्मचारी संघ ने शंकर को किया पुरस्कृत



१५० फीट पर लहराया झंडा

हरदीबाजार में 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गजेन्द्र सिह व संतोष कुमार ने लगभग 150 फीट की उॅचाई वाला मोबाईल टावर पर देश की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, जो जिले मे शायद ही किसी स्थान पर इतनी उॅचाई मे झंडा फहराया गया हो।

ब्रह्माकुमारीज विश्व सदभावना भवन टीपीनगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मूल्यनिष्ठ जीवन शैली ही सच्चा गणतंत्र पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में बताया गया कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान के नियमों व प्रावधानों के अनुरूप अपना उत्तर दायित्यों का निर्वहन करें। संयम जीवन के हर क्षेत्र में बहुत आवश्यक है। संयम का दूसरा अर्थ अनुशासन है। जिस प्रकार निद्रा का संयम जरूरी है, उसी प्रकार मन के विचारों का भी संयम जरूरी है। हम ज्ञान और गुणों की बातें और सुविचारों का ही श्रवण करें। दूसरों की निन्दा, परचिन्तन और अवगुणों की बातों का श्रवण न करें। असंयमित जीवन से व्यक्ति स्वयं भी दुखी हो जाता है और दूसरे के दुखों का भी कारण बनता है। इसलिए सुखमय जीवन जीने के लिए हर कदम पर संयमशीलता का गुण अपनाना अनिवार्य है।

भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ ने पश्चिम संघ कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। मुख्य अतिथि नारायण राठौर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के प्रांतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल व शंकर राठौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संविदा मजदूर महासंघ के अध्यक्ष गोरेलाल शर्मा ने की। प्रांतीय महामंत्री ने कंपनी में अप्रैल २०१४ में लागू होने वाले वेज कमेटी का गठन, सेवाकाल में चार पदोन्नति या चार उच्चतर वेतनमान सहित श्रमिक हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीएसपी आंतरिक में एचटीपीएस कन्वेयर बेल्ट संयंत्र को जलने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए संघ द्वारा पीए ग्रेड-1 शंकर राठौर को उत्कृष्ट श्रमिक सेवा से सम्मानित किया गया। संघ के सचिव एपी साहू ने बताया कि राठौर के उल्लेखनीय कार्य के कारण कंपनी को करोड़ों की क्षति नहीं हुई। वहीं प्लांट को सतत कोयला की आपूर्ति होती रही। संघ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रबंधन को भी कर्मचारी का सम्मान करना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसे देखते हुए संघ की कार्यसमिति ने उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के सचिव एपी साहू ने किया।