- Hindi News
- मतदाताओं को रिझाने प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
मतदाताओं को रिझाने प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
भास्कर न्यूज - कोरबा
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मतदान को अब महज ४ दिन शेष बचे हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
जिला अधिवक्ता संघ का द्विवर्षीय कार्यकारिणी चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पदों के प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को रिझाने पूरी ताकत झोंक दी है। आदर्श आचार संहिता के तहत नामांकन के बाद से चुनाव कार्य पूर्ण होने तक प्रत्याशियों को पर्चे और विज्ञापन प्रकाशित करना प्रतिबंधित होने की वजह से वे सीधे मतदाताओं से मिलकर ही मतदान की अपील करने पर जोर दे रहे हैं। एक ओर जहां जिला न्यायालय परिसर समेत अन्य न्यायालय में पहुंचकर संघ के मतदाताओं से मिलकर अपने लिए मतदान की अपील कर रहे हैं तो दूसरी ओर न्यायालयीन समय के बाद मतदाताओं के घर में दस्तक देकर भी अपने पक्ष में मतदान के लिए मनाया जा रहा है। चुनावी मैदान में कुल ४८ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अध्यक्ष के लिए ५ उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पुरूष के लिए ६ एवं महिला के लिए ७, सचिव के लिए ८, सह सचिव के लिए ३, ग्रंथपाल सचिव के लिए २, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के लिए ७ कार्यकारिणी के लिए ९ प्रत्याशी आमने-सामने है। जिला न्यायालय में चल रही चुनावी फिजा के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए गोपी कौशिक व लक्ष्मी नारायण अग्रवाल के बीच सीधे मुकाबले की स्थिति बन रही है। इसी तरह सचिव पद के लिए गणेश कुलदीप, नूतन सिंह व शिवशंकर भारती के बीच ही टक्कर होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला हो सकता है।
चर्चा में आप का पर्चा
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
॥ रविवार २ फरवरी को मतदान व मतगणना आयोजित है। इसके लिए प्रत्याशियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के दायरे में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन करने पर निर्वाचन कार्यालय से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
श्यामल मल्लिक, अधिवक्ता सह सहायक चुनाव अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा
एक ओर जहां प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रचार में जुटे हैं तो दूसरी ओर अधिवक्ता कक्ष के आसपास पर्चे के जरिए कुछ लोग संघ के वर्तमान पदाधिकारियों के दुष्प्रचार के प्रयास में लगे हैं। आप के नाम से जारी कथित पर्चे में नो रिपीट का आव्हन किया गया है। जबकि पदाधिकारियों ने मतदाताओं से उक्त दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। कुछ प्रत्याशी आप की तरह ही टोपी लगाकर प्रचार में जुटे हैं। पर्चे और टोपी के पीछे यदि आप की भूमिका है तो पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को सामने आना चाहिए या भी इस संबंध में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए जिससे कि पर्चो के वास्तविकता का पता चले।
अध्यक्ष- गोपी कौशिक, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मानसिंह यादव, एस व्ही पुरोहित, विनोद कुमार साहू, उपाध्यक्ष ((पुरूष))-बद्रीप्रसाद मोदी, चित्रभूषण पटेल, हारून सईद, राजेश कुमार यादव, संजय कुमार पोहरे, सुरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ((महिला))- अरूणा श्रीवास्तव, कल्पना पांडेय, मधु पांडेय, मंजूला श्रीवास्तव, मीनु जोशी, रजनी भारिया, राजेश्वरी राठौर, सचिव- चन्द्रदीप शर्मा, गणेश कुलदीप, नूतन सिंह, राकेश दुबे, संतु प्रसाद साहू, शरद कुमार कारके, शिवशंकर भारती, उपेंद्र कुमार वर्मा, सह सचिव-दिनेश कुमार साहू, दिनेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार ध्रुर्य, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, सोहन लाल साहू, ग्रंथापाल सचिव- धीरसाय सारथी, रघुनंदन सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव- आदित्य नारायण शुक्ल, बंशीधर साहू, भूपेंद्र दीप, नरेश कुमार साहू, पवन कुमार शर्मा, सुनील कुमार सोनवानी, सुरेश कुमार महंत, कार्यकारिणी सदस्य ((६पद))- अशोक कुमार शर्मा, बालक राम बरेठ, दुर्गेश शर्मा, जय नारायण पटेल, किरण भान शांडिल्य, लक्ष्मी नारायण यादव, प्र्रेम सिंह कैवर्त, राजू कुमार देवांगन।
अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के लिए मतदान 2 को , मतदान को ४ दिन शेष, घर-घर दे रहे दस्तक, सभी पदों पर मुकाबले की स्थिति