पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई ने निजी व शासकीय सेवा कर्मचारियों को दी राहत

एसबीआई ने निजी व शासकीय सेवा कर्मचारियों को दी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
भारतीय स्टेट बैंक ने कार लोन के लिए बनाए गए मापदंड शिथिल किए हैं। मुख्यालय से जारी निर्देश के बाद अब शासकीय सेवा व निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को कार के लिए लोन लेने में राहत होगी।
अब तक एसबीआई उन्हीं कर्मचारियों को लोन दे रहा था जो शासकीय सेवा में पदस्थ थे और उनकी वार्षिक वेतन 4 लाख रुपए होती थी। जबकि निजी संस्थान में सेवा देने वाले ऐसे कर्मचारी जिनकी वार्षिक वेतन 6 लाख हुआ करती थी। एसबीआई के इस आदेश के लागू होने के कारण शासकीय कर्मचारी ही कार के लिए लोन लेने में रुचि लेते थे, वहीं निजी संस्थानों के कर्मचारी चाह कर भी लोन नहीं ले पाते थे। बहरहाल अब एसबीआई ने इस प्रावधान में शिथिलता लाते हुए निजी सेवक व शासकीय सेवकों को भी राहत देते हुए निजी क्षेत्र के लोगों का वार्षिक वेतन 6 लाख की जगह 4 लाख तो शासकीय सेवक को 4 लाख के स्थान पर 3 लाख होने पर भी लोन आसानी से देगा। इतना ही नहीं एसबीआई के नए आदेश में यह भी है कि लोन लेने वाले कर्मचारियों को सरल मासिक किश्त प्रति लाख रुपए पर 1699 रुपए देय होगा। बैंक कर्मचारियों को अधिकतम 7 वर्ष के लिए लोन सुलभ कराएगा। जिसके लिहाज से कर्मचारियों को ब्याज की दर के साथ मूलराशि
जमा करनी होगी।




॥ एसबीआई कार लोन की स्कीम को सरल बनाया गया है। जिसका आदेश दो दिन पहले ही आया है। अब अगर कोई शासकीय अथवा निजी संस्था में कार्यरत कर्मचारी मापदंड के दायरे में आता और कार के लिए लोन लेना चाहेगा तो उसे नई स्कीम के तहत दिया जाएगा। यह आदेश एसबीआई के सभी ब्रांचों को जारी किया गया है।

जार्ज मैथ्यू, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई

अब 3 लाख वार्षिक सैलेरी वाले भी ले सकेंगे कार खरीदने लोन