पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नापजोख में २५०० अभ्यर्थी हुए सफल

नापजोख में २५०० अभ्यर्थी हुए सफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा

जिला पुलिस बल में आरक्षक बनने के लिए लगभग १० हजार युवाओं ने आवेदन किया है। हालांकि इनमें से मात्र ३६६० अभ्यार्थी ही शारीरिक नापजोख कराने भर्ती स्थल पहुंचे। इनमें से लगभग २५ सौ अभ्यार्थी अगले दौर के लिए चयनित हो सके।

जिला पुलिस बल में आरक्षक के ३३ पद रिक्त है। इसके लिए लगभग १० हजार युवाओं ने आवेदन किया था। सोमवार से पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। जहां अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख व दस्तावेजों की जांच हुई। मंगलवार की शाम तक अभ्यर्थी पहुंचते रहे। भर्ती स्थल में अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए करीब डेढ़ दर्जन काउंटर बनाए गए थे। भर्ती कमेटी के पदाधिकारी एसपी रतनलाल डांगी, एएसपी विजय अग्रवाल, डिप्टी कमांडेंड, सत्य नारायण सिंह बैस की मौजूदगी में राजपत्रित पुलिस अधिकारी क्रमश: कीर्तन राठौर, कमलेश्वर चंदेल, संजय महादेवा, शमसेर खान, विक्टर तिर्की के नेतृत्व में अराजपत्रित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उनके शारीरिक नापजोख करने के साथ ही दस्तावेजों की जांच करते रहे। दो दिनों तक चले नापजोख व जांच प्रक्रिया के दौरान मात्र ३६६० अभ्यार्थी शामिल हुए। जिसमें २४८७ अभ्यर्थी अगले दौर के लिए चयनित हुए। वही ११८३ अभ्यार्थी शारीरिक नापजोख व अपूर्ण दस्तावेज के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए।



लंबाई की नाप कराते अभ्यर्थी

३ दिन तक फिजिकल एक्जाम

शारीरिक नापजोख व दस्तावेजों की जांच में चयनित सभी अभ्यर्थियों को अब फिजिकल एक्जाम देना होगा। इसके लिए पुलिस लाइन में १ से ३ फरवरी तक दौड़, ऊंची कूद समेत अन्य परीक्षा आयोजित होगा। फिजिकल में पास होने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।



१० हजार में से ३६६० उम्मीदवार ही पहुंचे भर्ती स्थल, ११८३ हुए असफल, करनी पड़ रही मशक्कत