पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुईया के जंगल में मिला सुपरवाईजर का शव, परिजनों को हत्या का संदेह

चुईया के जंगल में मिला सुपरवाईजर का शव, परिजनों को हत्या का संदेह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा - मजदूरों को पेमेंट करने निकले एक सुपरवाईजर का शव चुईया जंगल में मिला। मामले में हत्या का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बालको थाना अंतर्गत ग्राम चुईया निवासी मुकुंदराम ((५७)) पिता दयाराम एक ठेकेदार का सुपरवाईजर था। सोमवार की सुबह वह घर से मजदूरों को पेमेंट करने के लिए साइकिल में निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को देते हुए अपने स्तर पर खोजबीन की। इधर बुधवार को मुकुंदराम का शव चुईया जंगल में देखा गया। इसकी सूचना बालको पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर चोंट के निशान होने के साथ ही उसकी साइकिल समीप पड़ी होने की वजह से मामले में हत्या का संदेह जताया जा रहा है।