- Hindi News
- वेज बोर्ड गठन को लेकर चेयरमेन से मिला बिजली कर्मचारी संघ
वेज बोर्ड गठन को लेकर चेयरमेन से मिला बिजली कर्मचारी संघ
कोरबा - बेजबोर्ड गठन के मसले को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पावर कंपनी के चेयर मेंन को ज्ञापन सौंपा है। संघ के लोगों ने इस विषय पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के महामंत्री राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि बेजबोर्ड के गठन के मुददे को लेकर बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने राज्य पावर कंपनी के चेयरमेन शिवराज सिंह को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पावर कंपनी में कार्यरत १७ हजार बिजली कर्मचारियों के साथ उचित न्याय हो इसलिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज या बिजली कंपनी के वरिष्ठ रिटायर्ड अफसर इस पर फैसला करें इसकी मांग चेयर मेंन से की गई है। राधेश्याम जायसावल ने बताया कि बिजली कर्मचारियों का वेतनमान १ अप्रेल २०१४ से प्रस्तावित है। इसमें कुछ महिने ही बचे हंै। कर्मचारियों के जीवन स्तर व कार्यक्षमता से जुड़ा मसला है। वेतननिर्धारण में कर्मचारियों के साथ न्याय हो इसके लिए संघ हमेशा से प्रयासरत हैं।