पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचटीपीपी क्रमांक एक सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह

एचटीपीपी क्रमांक एक सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ंकोरबा
हसदेव ताप विद्युतगृह की पावर हाउस क्रमांक एक को वर्ष २०१२-१३ के लिए राज्य पावर जनरेशन कंपनी द्वारा सर्वश्रेष्ठ विद्युतगृह घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अभियंता ओसी कपिला ने इसकी घोषणा की। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी संयंत्र को पुरस्कृत किया गया है।
मुख्य अभियंता ने जानकारी दी कि वर्ष २०१३ में संयंत्र ने शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी पाई है। इसके लिए प्लांट के अधिकारी कर्मचारी व संरक्षा विभाग के सदस्य बधाई के पात्र है। गणत्रंत दिवस समारोह में संयंत्र प्रांगण मे ंओसी कपिला ने ध्वजा रोहण किया इसके बाद सुरक्षा सैनिकों की परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके व्यास, चीफ केमिस्ट प्रवीण सेलट, विस्तार परियोजना के प्रबंधक शिरिष टिल्लू , सीनियर एसई एनके बिजोरा, संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पलता कपिला, श्रीदा श्रीवास्तव के व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



कर्मचारी हुए सम्मानित

उत्कृष्ठ कार्य के लिए एचटीपीपी के एई आरडी मानिकपुरी, पीए-३ सीताराम विश्वकर्मा को रायपुर मुख्यालय मे सम्मानित किया गया। रायपुर द्वारा चयनित मुख्य सरंक्षा अधिकारी टीके हाजरा, कार्यपालन अभियंता मनोज अग्रवाल, हेमंत सिंह को संयंत्र में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर अधिकारी कर्मचारी सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी पीके दबे ने किया। संयंत्र में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद दर्री लाल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पीके दबे, संचालन डीके रायचा व एके मल्लेवार ने किया।