पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव शक्ति सामुदायिक भवन में हुए विविध आयोजनभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल ने हर्षोल्लास स

शिव शक्ति सामुदायिक भवन में हुए विविध आयोजनभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल ने हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण गजाधर प्रसाद तिवारी ने किया। ब्रह्मकुमारी लीना, मंडल...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में बालको के सीइओ रमेश नायर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल के आठ व छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के दो विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। केंद्रीय बोर्ड के सम्मानित छात्र-छात्राओं में अंतरा रानी मलिक, दीपांकर दास, श्रद्धा मिश्रा, लवजीत गंगवानी, निशिता भयसारे, एकता देवांगन, शिवांगी कंवर व सिमरत सिद्धु शामिल हैं। स्टेट बोर्ड के सम्मानित छात्र-छात्राओं में कुलदीप सिंह व प्रज्ज्वल पांडेय शामिल रहे।
पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल जमनीपाली
जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव आदर्श शिक्षण समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू ने की। प्राचार्य श्रीमती अनीता साहू, रोजमेरी नंद ने स्वागत उद्बोधन दिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती दीपलता उइके, हेम चंद्रा, अल्पना यादव, भारती पाल, सरिता मानिकपुरी, मंजू भारद्वाज, नीतू साहू, नीता साहू, संदीप पटेल, सुनील चौहान, मुकेश नारायण, अंजली यादव, बहारन लाल साहू, हरिराम, सत्येन्द्र ठाकुर, आनंददास मानिकपुरी उपस्थित थे।
ज्ञान मंदिर इमलीडुग्गू : स्टेशन रोड स्थित स्कूल परिसर में विधायक जयसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती संगीता सक्सेना, पुष्पलता पाण्डेय, सपना चौहान, डॉ.केपी तिवारी, संतोष शुक्ला उपस्थित थे। सरस्वती ज्ञान मंदिर के अध्यक्ष वीएस द्विवेदी के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रीतेश नागे, लक्ष्मी, मधु, श्रीमती कल्याणी, पुष्पांजलि, सरिता ने सहयोग किया।
ज्ञानांजलि विद्यामंदिर काशीनगर : गणतंत्र दिवस पर अली बक्श व संचालक श्रीमती चंपादेवी चन्द्रा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने पीटी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश चन्द्रा, प्राचार्य श्रीमती शोभा चन्द्रा, प्रभारी प्राचार्य संदीप केशरवानी, शिक्षिका लखेश्वरी देवांगन, कु. प्रीति श्रीवास, पूर्णिमा कंवर, अंजु कैवर्त, श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी कम्प्यूटर शिक्षक अक्षय दुबे उपस्थित थे। मंच संचालन कुमारी रंजना कैवर्त ने की।
पब्लिक स्कूल झाबर : परशुराम कौशिक ने ध्वजारोहण किया। स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट कर अतिथि को सलामी दी। स्कूल की संचालिका श्रीमती मनोरा लकड़ा, अध्यक्ष बीआर लकड़ा, ग्राम पटेल सुराज सिंह, प्राचार्य एसआर अमित की उपस्थिति में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।



देश की प्रगति विद्युत पर निर्भर : बंजारा



विद्युत उत्पादन कंपनी कोरबा पूर्व में मुख्य अभियंता एसके बंजारा ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डॉ. जीपी दुबे उपस्थित थे। बंजारा ने सुरक्षा सैनिकों के परेड की सलामी ली। विद्युत गृह विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्रेरणा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता बंजारा, सचिव श्रीमती सिन्धु मोदी इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारे आकाश में छोड़े। बंजारा ने कहा कि देश की प्रगति विद्युत पर निर्भर है। अत: हम सबको निष्ठा एवं लगन के साथ ऊर्जा का सतत उत्पादन करना है। वर्तमान वित्तीय परिस्थिति को देखते हुए अब हमें गुणवता मूलक कार्य करने एवं कम मूल्य पर अधिक विद्युत उत्पादन करने पर जोर देने की जरूरत है। इसके लिए ऊर्जा उत्पादन मेंं सभी का विशेष योगदान, कार्य योजना एवं वचनबद्वता आवश्यक है। जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें व अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए ऊर्जा की बढ़ती हुई मांग के अनुरूप राष्ट्र को सदैव आलोकित करने दृढ़ संकल्पित होकर योगदान दें। गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ठ सेवा के लिए संयंत्र के 72 कर्मियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष बीबीपी मोदी, अधीक्षण अभियंता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी एसपी बारले ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरएल ध्रुव मुख्य संरक्षा अधिकारी, सनत कुमार सिदार, एमए अंसारी, सिविल तथा आईएंडसी विभाग के कर्मियों का सहयोग रहा।



पुरस्कार वितरण करते सीईओ नायर

उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को नगर गौरव पुरस्कार