- Hindi News
- 229 कर्मकारों को मिली सिलाई मशीन व साइकिल
229 कर्मकारों को मिली सिलाई मशीन व साइकिल
भास्कर न्यूज - कोरबा
नगर निगम ने शासन की योजना असंगठित कर्मकार कल्याण योजना के अंतर्गत कर्मकारों को सिलाई मशीन व साइकिल का वितरण इंदिरा स्टेडियम के परिसर में आयोजित किया गया। महापौर जोगेश लांबा ने कार्यक्रम के दौरान 135 हितग्राहियों को सिलाई मशीन व 94 हितग्राहियों को साइकिल का वितरण किया।
महापौर लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा राज्य की जनता के हित में चलाई गई सभी योजनाएं पूर्ववत क्रियान्वित हो रही है तथा सतत् रूप से इन योजनाओं का लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है। शासन द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण तथा उन्हें समुचित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य असंगठित कर्मकार कल्याण योजना क्रियान्वित की गई है। कर्मकारों को साईकल मिलने से उन्हें घर से कार्यस्थल तक आने जाने में सरलता एवं समय की बचत होगी साथ ही सिलाई मशीन के माध्यम से अतिरिक्त आय भी उनके द्वारा अर्जित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदान किये जा रहे स्मार्ट कार्ड की इलाज राशि क्षमता 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किए जाने का निर्णय भी शासन ने लिया है। कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य रामकिशोर यादव, सुशील गर्ग, रानी यादव, पार्षद जगदीश श्रीवास, आराधना सिंह कंवर, कृपा राम साहू, हरिकेश यादव, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. शिरिन लाखे, अनुभाग अधिकारी गिरीश साहू, संतोष कैवर्त, परविंदर सिंह, सियाराम साहू, अहिल्या देवी ममता यादव, पूजा पटेल, निशा कश्यप के साथ अन्य नागरिक व हितग्राही उपस्थित थे।
हितग्राहियों को मशीन व साइकिल का वितरण करते महापौर जोगेश लांबा
आयोजन - स्वास्थ्य बीमा योजना की शासन की राशि होगी ५० हजार रुपए, योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन : लांबा