पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धमकी देकर बहू से अनाचार, जुर्म दर्जकोरबा ! परितयक्ता बहू को धमकी देकर अनाचार करने वाले एक ससुर के

धमकी देकर बहू से अनाचार, जुर्म दर्जकोरबा-!- परितयक्ता बहू को धमकी देकर अनाचार करने वाले एक ससुर के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया। बालको थाना अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी एक...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्त परीक्षण शिविर में शामिल बच्चे व ग्रामीण





सरस्वती स्कूल में वार्षिकोत्सव कल

कोरबा - सरस्वती शिशु मंदिर उमावि ढेलवाडीह में वार्षिकोत्सव का आयोजन 31 जनवरी को किया गया है। इसके मुख्य अतिथि विधायक लखनलाल देवांगन होंगे। अध्यक्षता एसईसीएल के क्षेत्रीय मुख्य कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीपका नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शर्मा, एसईसीएल के उप क्षेत्रीय प्रबंधक के रामाकृष्णन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल व स्कूल समिति के जिला सचिव लव कुमार साहू होंगे।

स्वामी विवेकानंद रथ ५ को शहर में

कोरबा - स्वामी विवेकानंद की १५०वीं जयंती पर रामकृष्ण मिशन बेलूडमठ हावड़ा से स्वामी विवेकानंद रथ रवाना किया गया है। ५ फरवरी को रथ शहर के भ्रमण में रहेगा। सुबह ८ बजे से 2 बजे तक शिक्षण संस्थाओं में भ्रमण करेगा। इस दौरान शोभायात्रा का कार्यक्रम भी रखा गया है। शाम ६ से ८ बजे तक श्री रामजानकी मंदिर बुधवारी बाजार में रथ रहेगा। रामकृष्ण विवेकानंद सेवा समिति के सचिव डा. आशीष पाल ने आम लोगों से इस दौरान उपस्थित रहने कहा है।





शिविर में कराया रक्त परीक्षण

कोरबा - भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल ने उरगा में नि:शुल्क रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों के साथ स्कूल के बच्चों ने अपने रक्त का परीक्षण कराया। शिविर का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में सृष्टि इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर ने सहयोग किया। साथ ही भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हरीशचंद्र साहू, श्रीराम साहू, अविनाश कंवर, ओम साहू, संतोष महंत, सूर्या, पन्ना, तामेश्वर साहू, भोला सिंह, त्रिभुवन पटेल, धरम मांझी, समेलाल कश्यप, लक्ष्मण पटेल, हरीश मौर्य, राजेश सक्सेना, खेमराज मधुकर, रवि श्रीवास, राजू श्रीवास, लीलाधर साहू, परमेश्वर कंवर, संजय मधुकर, आशीष साहू आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाया।

पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस आज

कोरबा - महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 30 जनवरी को जिले की सभी देशी मदिरा सीएस-2 ((घ)) एवं विदेशी मदिरा दुकानें((एफ.एल.1घ)), एफ.एल-2 तथा एफ.एल-3 होटल बार एवं एफ.एल-4 असैनिक विनोगृह तथा एफ.एल-7 सैनिक केंटिन को पूर्णत: बंद रखे जाने का आदेश कलेक्टर रजत कुमार ने दिया है।

घर घुसकर युवती से अनाचार

कोरबा - पसान थाना अंतर्गत अटल चौक निवासी एडबिन मसीह उर्फ मिंटू ने गांव की ही एक युवती के घर घुसकर अनाचार की। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ४५६, ३७६ का जुर्म दर्ज कर लिया।