पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव से पहले खुल जाएगा लेमरू, श्यांग में थाना

लोकसभा चुनाव से पहले खुल जाएगा लेमरू, श्यांग में थाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा - जिले के सुदुर वनांचल क्षेत्र में स्वीकृती के बाद से लटके लेमरू-श्यांग थानों को लोकसभा चुनाव से पहले खोला जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अब मात्र ट्रेनिंग कर नवआरक्षकों के लौटने का इंतजार है।
राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नक्सलगढ़ समेत आमोदरफ्त वाले क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय है। जिले का लेमरू-श्यांग भी कभी नक्सली आमोदरफ्त क्षेत्र माना जाता था। हालांकि जिला पुलिस की लगातार सर्चिंग से लंबे समय से इन क्षेत्र से ऐसी कोई सूचना सामने नहीं आ रही है। बावजूद सरगुजा-जशपुर जिलों से नक्सलियों की आमोदरफ्त संभावित न हो और वनांचल में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो इसके लिए लेमरू-श्यांग में नवीन थाना की स्वीकृति शासन से मिली। इसके बाद भी भवन व स्टाफ के अभाव में करीब दो साल से दोनों थाना खुल नहीं सके थे। हालांकि थाना के लिए जिला पुलिस ने पहले पंचायत भवन में अस्थाई व्यवस्था बना ली थी। वही बाद में वन विभाग के रेस्ट हाऊस से थाना शुरू करने की कवायद की। नवीन थाना के लिए जमीन स्वीकृत होने से लेकर थाना भवन बनने तक इसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया जाएगा। जिला बल में इंस्पेक्टर से लेकर सब इंस्पेक्टर व एएसआई अतिशेष की स्थिति में है। इसलिए प्रभारी की पदस्थापना में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जिला पुलिस को अब मात्र ट्रेनिंग से नवआरक्षकों के लौटने का इंतजार है। जिसके बाद प्रभारी समेत अन्य स्टाफ की तैनाती करते हुए लेमरू-श्यांग थाना शुरू कर दिया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सभवत: फरवरी या मार्च के पहले पखवाड़े में ट्रेनिंग से बल लौट रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले ही दोनों थानों शुरू कर दिया जाएगा।




पूर्व गृहमंत्री की थी आपत्ति

स्वीकृत लेमरू व श्यांग थाना पूर्व गृहमंत्री ननकीराम के निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत है। दोनों थानों पर राज्य शासन से ही मुहर लगाई है। हालांकि गृहमंत्री रहते हुए ननकीराम कंवर ने इन थानों के खुलने पर आपत्ति जाहिर की थी। इस कारण इन थानों के खुलने की संभावना कम होने लगी थी। लेकिन वर्तमान विधानसभा चुनाव में ननकीराम की हार के बाद दोनों थानों के खुलने का रास्ता साफ हो गया। वनांचल में सुरक्षा के लिए यह थाने बेहद जरूरी भी माने जा रहे हैं।



॥ट्रेनिंग से बल के लौटने के बाद लेमरू-श्यांग थाना शुरू करने पर जोर दिया जाएगा। इन थानों के खुलने से वनांचल में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

रतनलाल डांगी, एसपी