पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी वार्डों में कोर पीडीएस 1 फरवरी से

सभी वार्डों में कोर पीडीएस 1 फरवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग संचालनालय रायपुर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर निगम के वार्ड क्र 15 व 16 के शासकीय उचित मूल्य दुकान में सितंबर से कोर पीडीएस- मेरी मर्जी का शुभारंभ किया गया है।

इसकी सफलता के बाद शासन ने 1 फरवरी से निगम के सभी वार्डो में इस योजना का क्रियान्वय किया जाएगा। जिसमें निगम क्षेत्र के 39 हजार 362 राष्टीय स्वास्थ्य बीमा व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के हितग्राही अपने कोटे का राशन सामग्री किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान से लेने की सुविधा के साथ ही पार्ट-पार्ट में अपने कोटे का राशन लेने की सुविधा होगी। कोर पीडीएस के माध्यम से उपभोक्ता ने कौन से शासकीय उचित मूल्य दुकान से कितना राशन सामग्री एवं कितनी मात्रा में प्राप्त किया इसकी सारी जानकारी ऑनलाईन होने के कारण खाद्य विभाग की वेबसाईड में प्रदर्शित होती है। साथ ही संचालक/विक्रेता द्वारा पंाईट ऑफसेल उपकरण के माध्यम से रसीद प्रदान की जाएगी। इसी संबंध में बुधवार को नगर निगम के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों को पांईट ऑफसेल उपकरण के संचालन के संबंध में तकनीकी सहायक एनआईसी कपिल धोटे ने ट्रेनिंग दी।

इसकी विस्तृत जानकारी सहायक खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने दी। ट्रेनिंग में ((डीआईओ एनआईसी)) हेमंत कुमार जायसवाल व सहायक खाद्य अधिकारी आरके शुक्ला, खाद्य निरीक्षक एसपीएस चौहान, केके अहमद, संदीप पांडेय व कु. आरती सरवैया उपस्थित थे। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों को अंतिम स्टॉक की जानकारी अनिवार्य रूप से 30 जनवरी तक देने को कहा गया है। शहरी क्षेत्र के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 30 व 31जनवरी को राशन सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा। 1 फरवरी से पंाईट ऑफसेल डिवाइस के माध्यम से ऑनलाईन राशन वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। राशन दुकानो में पांईट ऑफ सेल उपकरण के माध्यम से राशन वितरण की पूरी जानकारी प्रदर्शित होती है, डिवाईस के माध्यम से ही ऑनलाईन राशन सामग्री प्राप्ति, वितरण की चाही गई जानकारी निकाली जा सकती है। पहले शासकीय उचित मूल्य दुकानों मे बिक्री उपरांत कार्डधारियों को पावती या रसीद देने का प्रावधान नहीं रहा है, लेकिन कोर पीडीएस प्रारंभ होने से प्रत्येक हितग्राही को उसके द्वारा खरीदे गए राशन सामग्री के विरूद्ध बिल या पावती प्रदान किया जाएगा।



खरीदे गए राशन की बिल या पावती दी जाएगी उपभोक्ताओं को