पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनंद मेला में व्यजनों का उठाया लुत्फ

आनंद मेला में व्यजनों का उठाया लुत्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा - छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित, पूर्व की प्रेरणा महिला मंडल ने आनंद मेला व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सीनियर क्लब में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी रतनलाल डांगी ने किया। उनके साथ मुख्य अभियंता एसके बंजारा, मुख्य अभियंता डीएसपीएम एमएस कंवर उपस्थित थे। आनंद मेला में विभिन्न व्यंजनों के 15 स्टॉलों पर जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका अतिथियों ने लिया। डांगी ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित, कोरबा पूर्व के पारिवारिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गणतंत्र दिवस खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए। इस अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों ने करोके बेस्ड आर्केस्ट्रा के साथ देर रात तक सुमधुर गीत संगीत प्रस्तुत किया। जिसका संचालन बीबीपी मोदी ने किया।
आयोजन में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता बंजारा, उपाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला कंवर, सचिव श्रीमती सिन्धु मोदी, सदस्य श्रीमती साधना दुबे, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शुक्ला, क्रीडा सचिव श्रीमती शाहीदा खान एवं सांस्कृतिक सचिव श्रीमती दीपा शाह, सहसचिव श्रीमती मीना नवरे एवं श्रीमती सचि खरे उपस्थित थे।




आंनद मेला में शामिल एसपी डांगी व विद्युत मंडल के सीई बंजारा