नागपूजा के साथ महोत्सव शुरू
भास्कर न्यूज - कोरबा
एसईसीएल सुभाष ब्लाक स्थित अयप्पा मंदिर में बुधवार को प्रतिष्ठा दिन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विशेष नाग पूजा का आयोजन किया गया। केरल से आए वैदिक पंडितों के द्वारा विशेष प्रस्तुति के साथ पूजा
अर्चना की गई।
तीन दिवसीय प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन नागदेवता का आव्हान किया गया। आदिवासियों के विशेष वाद्यंत्रों द्वारा नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान किए गए। बालको के सीईओ रमेश नायर विशेष तौर पर उपस्थित थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष के. सुब्रमण्यम ने बताया कि इस दौरान काल सर्प दोष बाधा व राहुदोष के अलावा घर परिवार के शांति इस पूजा से कायम रहती है। ३० जनवरी को महामुत्युंजय पूजा का आयोजन किया गया है। आम लोगों को इस दौरान उपस्थित रहने कहा गया है।
नागपूजा की विधि विधान से हुई पूजा अर्चना