पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने नकिया कोल ब्लाक को कहा ना

ग्रामीणों ने नकिया कोल ब्लाक को कहा ना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
एक निजी कंपनी के कोल ब्लाक के लिए बुधवार को ग्राम रपता में ग्राम सभा हुई। यह ग्राम सभा वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत हुई। जिसमें ग्रामीणों ने एक स्वर में कोल ब्लाक
का विरोध किया।
कोरबा विकासखंड की ग्राम पंचायत नकिया में छत्तीसगढ़ कोल माइनिंग लिमिटेड को कोल ब्लाक आबंटन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत नकिया ग्राम पंचायत के ग्राम रपता में बुधवार की दोपहर ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्रामीणों की सहमति से उसी ग्राम के निवासी संतराम ने की। एसडीएम कोरबा जीआर राठौर, एसडीओपी कटघोरा संजय महादेवा सहित वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। ग्राम सभा के लिए २६४ ग्रामीण सदस्य है। जिनमें से आधे की उपस्थिति में ही सभा हो सकती थी। दोपहर कोरम तब पूरा हुआ जब १३७ ग्रामीण उपस्थित हुए। सरपंच सुनिरो बाई सहित अन्य ग्रामीणों ने कोल ब्लाक को लेकर अपनी तमाम आशंकाएं जताते हुए इसका विरोध किया। कोल कंपनी के सीईओ केके श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि कोल ब्लाक से कोयला खनन आधुनिक प्रक्रिया के द्वारा होगा। कंपनी क्षेत्र के सामुदायिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी केन्द्र में रखकर काम करेगी।
ग्रामीणों के विरोधी स्वर के बीच एसडीएम जीआर राठौर ने जब पूछा कि कोल ब्लाक के समर्थन में कितने लोग है तब उपस्थित सभी ग्रामीणों ने अपने हाथ ऊंचे कर दिए। एसडीएम राठौर ने बताया कि आज की ग्राम सभा में ग्रामीणों ने कोल ब्लाक के विरोध में मत दिया। अगली ग्राम सभा पेण्ड्रीडीह में 30 जनवरी, विमलता में 3 फरवरी व नकिया में 5 फरवरी को होगी।