पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए स्थल परिवर्तन की मांगबिश्रामपुर ! जनपद पंचायत सूरजपुर के

उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए स्थल परिवर्तन की मांगबिश्रामपुर -!- जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत सलका में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनवाए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्थल...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

ठेका कर्मियों के कार्यस्थल बदलने का विरोध

कोरबा - बालको प्रबंधन पर स्मेल्टर प्लांट-3 का संचालन शुरू करने के लिए अन्यत्र कार्य कर रहे ठेका कर्मियों को यहां नियोजित करने के लिए दबाव बनाने का आरोप छत्तीसगढ़ संविदा एवं ग्रामीण मजदूर संघ ने लगाया है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रभारी उप संचालक को ज्ञापन सौंपकर संघ ने कहा है कि प्लांट-3 की फैक्ट्री लाइसेंस व लेबर लाइसेंस अब तक शासन ने जारी नहीं किया है। नियम, कानून व आदेशों की धज्जियां उड़ाकर अवैध रूप से प्लांट शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। संघ के महासचिव संतोष सिंह ने बताया कि इस बात की शिकायत सहायक श्रमायुक्त से की गई थी कि पीएन इंजीनियरिंग द्वारा ठेका कर्मियों को इसके लिए धमकाया जा रहा है। जिस पर सहायक श्रमायुक्त ने पीएन इंजीनियरिंग को नोटिस जारी कर कहा है कि अवैधानिक कार्य न किया जाए अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। संघ ने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर घायल

कोरबा - पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन भवन में कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन के पीछे तीन मंजिला भवन निर्माणाधीन है।