पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुरी में बैंक की शाखा खुलने का सबको मिलेगा लाभ : देवांगन

छुरी में बैंक की शाखा खुलने का सबको मिलेगा लाभ : देवांगन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
ग्रामीण अंचल के लोगों को बैंकिंग सुविधा आसानी से सुलभ हो इसी उद्देश्य के साथ गुरुवार को इंडियन ओवरसिस बैंक ((आईओबी)) ने अपनी शाखा नगर पंचायत छुरी में शुरू की है। जिसका उद्घाटन विधायक लखनलाल देवांगन ने किया।
देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नगर पंचायत में होने का लाभ छुरी सहित आसपास के गांव के लोगों को भी मिलेगी। बंैकिंग सुविधा होने से क्षेत्र के छोटे बड़े व्यापारियों के साथ व्यक्तिगत खातेदारों को सहूलियत होगी। अपनी जमा पूंजी बिना किसी चिंता के लोग बैंक में जमा कर जरूरत पडऩे पर उसका उपयोग कर सकेंगे। इतना ही नहीं शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को बैंक की शाखा खुलने से काफी राहत होगी।
उद्घाटन अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ.एसके श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक लक्ष्मी व्यंकटेश, छुरीकला शाखा प्रबंधक रवि मोहन, कोरबा शाखा प्रबंधक नितिन कन्नौजिया, जमनीपाली शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के एजीएस श्री बरवा, लिपिक यूनियन के एजीएस आर कुशवाहा समेत छुरी नगर पंचायत के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। छुरीकला शाखा प्रबंधक रवि मोहन ने क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट सेवा देने का आश्वासन दिया।




संबोधित विधायक देवांगन व उपस्थित बैंक के अधिकारी।