पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1500 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

1500 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा

अलायंस क्लब आफ उर्जाधानी के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल सीतामढ़ी में किया गया। शिविर में 1500 लोगों ने शामिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों के सलाह पर मरीजों को क्लब की ओर से नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में सेवाएं देने पहुंचे डॉक्टर्स एवं अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया।

भगवती अग्रवाल ने कहा कि अलायंस क्लब एक परिवार है जिसके सदस्य एक साथ मिलकर काम करते हैं। सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका है। शिविर का शुभारंभ समाज सेवी स्वतंत्रता सेनानी दत्तात्रेय माहुलिकर, मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.संतोष पांडे, स्कूल के संस्थापक नानजी भाई पटेल, प्राचार्य सूर्यकुमार पाण्डेय की उपस्थिति में हुआ। शिविर में डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ.एस नकवी, डॉ.विजय क्षत्रिय, डॉ.अरुण शुक्ला, डॉ.राधेश्याम अग्रवाल, डॉ.दानी, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ.एसके ए, डॉ. केबी मनवानी, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ.वीपी सिंह, डॉ.संतोष लक्ष्मी भारद्वाज, डॉ.शीतल अग्रवाल, डॉ.टीसी निर्मलकर ने सेवाएं दी। शिविर को सफल बनाने में क्लब के दिनेश चावरिया, संजय अग्रवाल, सत्या जायसवाल, डॉ.मनीषा सिंह, शिव राठौर, अहमद खान, ओम हरि श्रीवास, सोनल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अजीत बर्मन, राघवेन्द्र प्रसाद, ब्रजेश ने सहयोग किया।

शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम व क्लब के पदाधिकारी।



अलायंस क्लब आफ उर्जाधानी का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, दी गई दवाइयां