पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपका के ऊर्जानगर में नकाबपोश बाइकर्स ने की दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग

दीपका के ऊर्जानगर में नकाबपोश बाइकर्स ने की दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
दीपका के ऊर्जा नगर में दिनदहाड़े महिला के गले से बाइक सवार तीन युवकों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया, जिससे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे घेराबंदी की, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नकाब पहने हुए थे।
दीपका थाना के कृष्णा नगर दीपका में निवासरत सुखमति बाई ((५२)) पति टीमनलाल किसी काम से गरूण नगर गई थी। यहां से सुखमति बाई अपना काम निपटाकर अकेले ही घर लौट रही थी। इसी दौरान ऊर्जा नगर रेलवे क्रासिंग के समीप पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और उसके गले से सोने का चेन झपट लिया और भाग निकले।
इस घटना से घबराई महिला ने आसपास मौजूद लोगोंं को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही दीपका थाना प्रभारी विजय ठाकुर बल सहित मौके पर पहुंचे। बाइक सवार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी भी की गई। लेकिन चेन स्नेचिंग करने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। महिला के अनुसार लूटी गई चेन लगभग १ तोला है। जिसकी कीमत 3० हजार बताई गई है। जिस जगह पर वारदात हुई वहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। बावजूद इसके बाइक पर सवार युवकों ने दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। लगभग २० दिनों पहले बालको व करतला थाना क्षेत्र में बाइकर्स ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने एक युवती सपना को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका सहयोगी जॉन नामक युवक फरार है। माना जा रहा है कि घटना में उसका हाथ हो सकता है।




स्नेचिंग मामले में चोरी का अपराध दर्ज

दीपका के ऊर्जा नगर में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने महिला सुखमती बाई की रिपोर्ट पर धारा ३७९, ३४ के तहत चोरी अपराध पंजीबद्ध किया है। इस तरह के मामलों में पुलिस अक्सर लूट का अपराध पंजीबद्व करती है। लेकिन दीपका पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

एक बाइक सवार थे तीन युवक, नाकेबंदी के बाद भी फरार होने में कामयाब