पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्लायर व ठेकेदारों ने फिर खोला मोर्चा

सप्लायर व ठेकेदारों ने फिर खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
राज्य पावर जनरेशन कंपनी के ५०० मेगावाट विस्तार परियोजना में काम करने वाले ठेकेदारों व सप्लायरों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार भी लंबित भुगतान को लेकर काम बंद कर किया गया है। इसके कारण संयंत्र में कई काम भी बाधित हो गया है।
एचटीपीपी विस्तार परियोजना में काम करने वाले ठेकेदार व सप्लायरों को लंबे समय से उनके कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर ठेके दारों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व में भी लंबित भुगतान के मसले को लेकर आंदोलन हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार व सप्लायरों को भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से पुन: प्लांट में काम बंद कर दिया गया है। वर्तमान में विस्तार परियोजना में बैलेंस ऑफ प्लांट ((बैलेंस ऑफ प्लांट)) का काम किया जा रहा है। लेकिन भुगतान नहीं होने से काम फिर से बंद कर दिया गया है। प्रबंधन के अधिकारी इस मसले पर कुछ बोलने से बच रहे हंै। विस्तार परियोजना के ठेकेदार एसोसिएशन के गंगेश कुमार साही के अनुसार प्लांट में ५० से ज्यादा ठेकेदार, पेटी कांट्रेक्टर व सप्लायर काम कर रहे हंै। जिनको प्रबंधन की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं मिलने के कारण मजदूरों का वेतन भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। वहीं प्लांट जारी कई काम भी आगे नहीं बढ़ रहे हैं। विस्तार परियोजना के ठेकेदार व सप्लायरों के अनुसार लगभग ६ करोड़ की राशि लंबित है। प्रबंधन ने २ करोड़ का भुगतान जनवरी के अंत तक करने का आश्वासन दिया था। शेष राशि को फरवरी तक करने की बात कही गई थी। लेकिन पहली किश्त की राशि का ही भुगतान नहीं किया गया है।



प्लांट के बाहर एकजुट हुए ठेकेदार व सप्लायर