पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने मुंह अपना गुणगान ठीक नहीं : राजकुमार

अपने मुंह अपना गुणगान ठीक नहीं : राजकुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा - लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डि.323सी के डि.गवर्नर एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने के बाद प्रथम बार अपने होम क्लब का दौरा किया। उनके साथ रीजन चेयरमेन लायन राजेन्द्र तिवारी भी थे। अग्रवाल ने कहा कि कोरबा क्लब ने डिस्ट्रिक्ट 323 सी में अपनी अलग पहचान बनाए हैं। इसके लिए स्वयं के मुख से स्वयं का गुणगान ठीक नहीं होगा। हमें और कार्य करके दिखाना है ताकि समाज के लोग लायंस क्लब को एक उदाहरण के रूप में समाज में पेश करें। लायन तिवारी ने क्लब की समीक्षा करते हुए 2 फरवरी को होने वाली रीजन कांफ्रेंस को यादगार बनाने सभी सदस्यों से तैयारी करने की अपील की। सचिव कन्हैयालाल सोनी ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लायन संतोष खरे ने किया। इस अवसर पर क्लब को बेहतर योगदान देने वाले सदस्य रामावतार अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विजय चक्रवर्ती, दर्शन अग्रवाल, अरमेश सिंघानिया, मीना सिंह, संतोष खरे, शहनाज शेख, आकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल व सदस्यों को शाल देकर सम्मानित किया।



कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के पदाधिकारी व सदस्य