पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालको हास्पिटल में दो लोगों की हुई सफल शल्यक्रिया

बालको हास्पिटल में दो लोगों की हुई सफल शल्यक्रिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोरबा
बालको अस्पताल में आयोजित स्पाइन कैंप में दो नागरिकों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। रीढ़ की हड्डी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए 55 नागरिकों ने पंजीयन कराया।
स्नायु तंत्र विशेषज्ञ डॉ. राजीव साहू व बालको के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शतदल नाथ ने लंबर कैनाल स्टेनोसिस और डिस्क प्रोलैप्स की समस्या से पीडि़त दो नागरिकों की शल्यक्रिया की। पहले मामले में 58 वर्षीय महिला को चलने-फिरने में दर्द और थकावट की शिकायत थी। एमआरआई स्कैनिंग में यह पाया गया कि मेरूदंड के एल-3 व एल-4 हड्डियों के बीच स्पाइनल कैनाल में लैमिना ग्रोथ के कारण स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव बन गया है। डॉक्टरों की टीम ने लैमिनेक्टमी और डिकम्प्रेशन के जरिए स्पाइनल कॉर्ड पर पड़ रहे दबाव को दूर कर दिया जिससे महिला को आराम मिल गया। दूसरे मामले में एक 26 वर्षीय युवक को एल-3 एव एल-4 हड्डियों के बीच डिस्क के विकृत होने के कारण बहुत ज्यादा कमर दर्द होता था। वह ठीक से चलने और बैठ पाने में असमर्थ था। डिसेक्टमी के जरिए डिस्क में आई विकृति को ठीक किया गया। युवक अब पूरी तरह स्वस्थ है। इन जटिल शल्यक्रियाओं में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रूमा अरोरा व पैरामेडिकल स्टाफने उत्कृष्ट योगदान दिया। पीठ और गर्दन की समस्याओं से पीडि़त पंजीकृत अनेक नागरिकों में लंबर स्पॉन्डिलॉसिस, सर्वाकल स्पॉन्डिलॉसिस, ब्रैंकियल प्लेक्सस इंजूरी तथा क्रैनियोवर्टिब्रल अनियमितताएं पाई गईं, जिन्हें दवाइयों के साथ ही अनेक व्यायामों व योगासनों की सलाह दी गई।



55 ने कराई रीढ़ के हड्डी की जांच