पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंधे कत्ल के सुराग मिलेंगे खून से

अंधे कत्ल के सुराग मिलेंगे खून से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरालॉजी टेस्ट की राह हुई आसान बस्तर में। वैज्ञानिकों की होगी भर्ती फरवरी में, फिर मिलेगी सौगात एक बड़ी सुविधा की। डीएनए के लिए भी हो जाएगी आसानी।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
बस्तर संभाग के सात जिलों से औसतन 30 मामले हर महीने सिरालॉजी टेस्ट के लिए राजधानी में स्थित फारेंसिक लैब में भेजे जाते हैं। जहां प्रदेश भर के जिलों से मामले टेस्ट के लिए आने के कारण अक्सर बिलंब हो जाता है।
इस समस्या को देखते हुए बस्तर की क्षेत्रीय फारेंसिक लैब में सिरालॉजी टेस्ट शुरु करवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे मार्च के बाद नए वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिल जाएगी। फरवरी में लैब अस्सिटेंट से लेकर वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती होनी है। जिससे यहां स्टाफ की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी। जनवरी 2013 में यहां क्षेत्रीय लैब की शुरुआत हुई थी। इसके बाद खून की प्राथमिक जांच का काम शुरु हुआ था।
अब इसका अगला कदम सिरालॉजी टेस्ट का है। इस सुविधा से मामलों का निपटारा जहां तेजी से होगा वहीं पुलिस को भी विवेचना में काफी मदद मिल सकेगी। इतना ही नहीं पेंडिंग प्रकरण भी नहीं रहेंगे और पुलिस कर्मचारियों को अनावश्यक रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।