फेसबुक में चल रहे फर्जी आईडी
साइबर क्राइम बढऩे लगा शहर में। भास्कर की टीम ने ढूंढी आधा दर्जन फर्जी आईडी।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
सोशल नेटवर्क साइट्स का उपयोग इन दिनों हर व्यक्ति कर रहा है, पर इसका दुरुपयोग भी जमकर किया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्व लड़कियों के नाम की आईडी बनाकर इसका उपयोग कर रहे हैं। इसी आईडी के जरिए वे लड़कों से अलग-अलग नंबर पर हजारों रुपए के रिचार्ज भी करवा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग महिलाओं की तस्वीर को एडिट कर भी फेसबुक में अपलोड कर रहे हैं। चूंकि शहर में \\\'यादातर लोगों को फर्जी आईडी से चैट करने जानकारी नहीं है। ऐसे में वे ठगी का शिकार हो रहे हैं।
लगातार फर्जी आईडी चलाने की शिकायत के बाद जब भास्कर की टीम ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि अकेले जगदलपुर में ही तीन दर्जन से \\\'यादा ऐसी आईडी है जो फर्जी है। टीम ने करीब आधा दर्जन आईडी का पता लगाया जिनका ऑनर लड़का है और वह लड़की के नाम से लोगों से सोमोलाई हो रहा है। कुछ माह पूर्व प्रदेश के कई रा\\\'य व केंद्र के मंत्रियों के फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला भी प्रकाश में आ चुका है। भास्कर की टीम ने शहर के कुछ ऐसे लोगों से चर्चा की जो लंबे समय से फेसबुक का इस्तेमाल कर है। इसी दौरान हमें ऐसे आधा दर्जन से \\\'यादा युवक मिले जिन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया कि वे लड़कियों के नाम से फेसबुक चला रहे हैं। युवकों ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि वो ये सब सिर्फ मजा लेने के लिए कर रहे है। टीम को पता चला कि फिलहाल प्रिया, शालिनी, सुमन, जोया, रिया, माही सहित अन्य नामों की फर्जी आईडी चल रही है। इन आईडी में लड़कों ने शहर के टाप मोस्ट कॉलेजों व स्कूल में ए\\\'यूकेशन लेने की जानकारी डाल रखी है।