ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी दी
जगदलपुर- मूलभूत सुविधाओं को सुलभ कराने की मांग को लेकर दरभा ब्लाक के ग्राम पचायत छिंदावाड़ा के ग्राम कोयनापारा की ग्रामीण मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं की जानकारी दी। ग्रामीण महादेव नाग, सोनाधर, जयराम, जयदेव ने बताया कि इस पारा में स्कूल व आंगनबाड़ी भवन के साथ सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। गांव मे बिजली सुविधा अब तक सुचारू रूप स उपलब्ध नहीं है। पानी के लिए केवल २ हैंडपप हैं जिसका खामियाज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।