- Hindi News
- कन्या आश्रमों से विदा होंगे पुरुष अधीक्षक
कन्या आश्रमों से विदा होंगे पुरुष अधीक्षक
कन्या आश्रमों से विदा होंगे पुरुष अधीक्षक
जगदलपुर - बस्तर. जिले के कन्या आश्रमों में अब केवल महिलाएं ही अधीक्षिका होंगी। पुरुष अधीक्षक हटाए जाएंगे। इतना ही नहीं यहां के रहवासी ब\\\"ाों से मुलाकात करने वाले मुलाकातियों को छात्रावासों आश्रमों में रखी पुस्तिका में अपने दस्तखत भी देने होंगे। असुरक्षित स्थानों में आश्रम-छात्रावासों का संचालन नहीं किया जाएगा। समय सीमा संबंधी बैठक में कलेक्टर अंकित आनंद ने शालाओं से गायब रहने वाले शिक्षकों को भी चेतावनी दी है कि जो बिना सूचना शाला से गायब रहेगा उसे नोटिस थमाई जाएगी। जिपं से चयनित पंचायत शिक्षकों की तैनाती काउंसिलिंग के जरिए होगी।