पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू से लेकर खराब सेलों से बिजली बनाने जागी रुचि

आलू से लेकर खराब सेलों से बिजली बनाने जागी रुचि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
इंस्पायर एवार्ड प्रदर्शनी में शालेय ब\\\'चों ने कुछ रोचक तो कुछ मिलते जुलते मॉडल भी बनाए। चयनित मॉडलों में कुछ ने विद्युत उत्पादन के तरीके बताए। इन आइडियाज में पानी से, सूरज की रौशनी से, तेज हवाओं से लेकर आलू से बिजली पैदा करने का तरीका बताया गया। खराब हो चुके सेलों से रौशनी फैलाने कबाड़ से जुगाड़ का तरीका भी बताया गया। अग्नि सूचक यंत्र, चोरों से आगाह करने वाला यंत्र, इलेकट्रानिक क्रिकेट, वायरलेस पावर यूनिट, नाइट सेंसर लाइट, हाइड्रोलिक डिवाइस सोलर कुकर जैसे उपयोगी उपकरण भी खूब प्रदर्शित हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया एवार्ड पाने के लिए चयनित 770 में से 512 ने मॉडल प्रदर्शित किए थे। इनमें से 52 मॉडलों का चयन किया गया है। रा\\\'य स्तरीय प्रदर्शनी इस माह के अंत में रायपुर में होगी।