पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगदलपुर नहीं कांकेर के डाकखाने में मिल रही रेल टिकट

जगदलपुर नहीं कांकेर के डाकखाने में मिल रही रेल टिकट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तर संभाग मुख्यालय में नहीं शुरू की रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा डाक विभाग ने। जगदलपुर में बुकिंग के लिए प्रपोजल भी नहीं विभाग के पास।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
ट्रेन में यात्रा करने वालों को नवंबर 2013 में डाक विभाग ने कांकेर जिला में बेहतर सुविधा प्रदान की थी। उसके बाद माना जा रहा था कि नए साल में संभाग मुख्यालय जगदलपुर के मुख्य डाकघर से भी लोगों को ट्रेन की रिजर्वेशन करवाने का मौका मिल सकेगा। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। लोगों को पहले की तरह अभी भी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर ही लाइन लगानी पड़ेगी। इसके अलावा दूसरा विकल्प नहीं रहेगा।
वजह यह है कि जगदलपुर में मुख्य डाकघर में रेल की टिकट बुकिंग करने के लिए कोई प्रस्ताव ही नहीं है। वहीं पिछले कुछ समय के अंदर रेल मंडल ने कांकेर के अलावा कवर्धा, बेमेतरा, बलोदाबाजार जैसे स्थानों पर डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। वहीं बस्तर संभाग के कांकेर को छोड़कर शेष 6 जिला मुख्यालयों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। जबकि दंतेवाड़ा जैसे इलाके से भी काफी लोग ट्रेन से आना-जाना करते हैं।