दो मिनट में होगा परेड का निरीक्षण
दो मिनट में होगा परेड का निरीक्षण
जगदलपुर - लाल बाग में होने वाले गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे 9 बजकर 5 मिनट में वे परेड का निरीक्षण करेंगे। 9 बजकर 7 मिनट में वे मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा जाएगा। इसके अलावा आयोजन के दौरान रंगीन गुब्बारे और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर छोड़े जाएंगे। परेड की टुकडिय़ां आकर्षक मार्चपास्ट करेंगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी होगी झांकियां निकाली जाएंगी। बेहतर सेवा देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। सुबह 11 बजे समापन होगा।