स्वास्थ्य विभाग देगा सैकड़ों को नौकरी
स्वास्थ्य विभाग देगा सैकड़ों को नौकरी
जगदलपुर - संभाग बस्तर की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत करने विभाग में खाली पड़े ६०६ पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। कमिश्नर आरपी जैन ने इस भर्ती के लिए पहल की थी। बताया गया ४८० पद स्टाफ नर्स की ६४ नेत्र सहायकों के, ६० लेब टेक्नीशियन के और २ पद रेडियोग्राफर के भरे जाएंगे। सभी पदों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख १५ फरवरी तय की गई है। आवेदन स्पीड पोस्ट के जरिए ही भेजना होगा।