कोलेंग में बांटी सहायता सामग्री
जगदलपुर. सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ की १५१ बटालियन ने कोलेंग में ग्रामीणों की सेहत जांचने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। वाहिनी के डॉक्टर राजेश गुप्ता ने जांच के बाद ग्रामीणों को मुफ्त दवा भी बांटी। कमांडेंट निखिल रस्तोगी, सतीश मलिक, कपिल सिंह की मौजूदगी में छिंदगुर, चांदामेटा, मुंडागढ़ से आए ग्रामीणों को सोलर लाइट, वाटर फिल्टर, साड़ी, कंबल, कृषि उपकरण, स्कूली ब\\\"ाों को ट्रेक शूट, फुटबाल, क्रिकेट की सामग्री दी। बल ने महसूस किया कि जिला मुख्यालय जगदलपुर से ४५ किमी दूर कोलेंग में सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की आज भी कमी बनी हुई है। कोलेंग वही इलाका है जिसके आसपास २५ मई २०१३ को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हमला कर कई बड़े नेताओं को मार डाला था।